{"_id":"5d051b418ebc3e01e6626738","slug":"15606157347-karnpryag-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐंड के जगंल में लगी आग से वन संपदा जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐंड के जगंल में लगी आग से वन संपदा जलकर हुई राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी/घनसाली। प्रचंड गर्मी बढ़ने के साथ ही टिहरी जिले के जंगलों में एक बार फिर आग धधक उठी। शनिवार अपराह्न दो बजे घनसाली घुमेटीधार के जंगलों में तेज आग भड़क उठी। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग के नजदीक घुमेटीधार के जंगलों में तेज आग लगने की सूचना पर अग्निशमन और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उधर, थौलधार ब्लॉक के घमतपा, रिखेणीखाल, नाला के जंगल में सुबह अचानक आग लगने का सिलसिला शुरू हुआ। आसपास के ग्रामीण घंटों तक आग बुझाने के लिए वन कर्मियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। जब वन कर्मी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाई। इस बाबत रेंजर आशीष डिमरी का कहना है कि घमतपा, रिखेणीखाल, नाला में जहां आग लगी थी वह नाप लैंड है। ग्रामसभा को ही आग बुझानी थी। इधर, बीती रात को कोटी कालोनी स्थित वन विभाग के हर्बल गार्डन में भी आग धधक उठी। आग से औषधीय पौधों और फूलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है। डीएफओ डा. कोको रोसो ने बताया कि हर्बल गार्डन में आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यदि फायर बिग्रेड देर से आता तो अधिक नुकसान हो सकता था।
शुक्रवार रात से जल रहे एंड के जंगल
कर्णप्रयाग। एंड के जंगल शुक्रवार शाम लगी आग को वन विभाग शनिवार को भी नहीं बुझा पाया। वनाग्नि से वन संपदा को क्षति पहुंची है। वहीं बदरीनाथ हाईवे के पंचपुलिया के समीप शनिवार को नगर पालिका के कूड़ा डंपिंग जोन में किसी ने आग लगा दी जिससे तीर्थयात्रियों और आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनेश चंद्र, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अनिल कुमार आदि ने कहा कि वन विभाग की ओर से जंगलों में लगी आग बुझाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका के ईओ आरएस राणा ने बताया कि कूड़े के डंपिंग जोन में लगी आग को बुझाने के लिए विभागीय कर्मियों को भेजा गया है।