{"_id":"5cfe8889bdec2207315b7cd3","slug":"15601849619-gopeshwar-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा की मॉकड्रिल में अधिकारी, कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा की मॉकड्रिल में अधिकारी, कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। आपदा से निपटने के लिए पोखरी में मॉकड्रिल की गई। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने राहत, बचाव कार्य में तत्परता दिखाई। मॉकड्रिल पोखरी के उपजिलाधिकारी देवानंद के नेतृत्व में की गई।
पूर्वाह्न 11 बजे तहसील कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अतिवृष्टि से ग्राम देवर वल्ला में कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग दब गए। साथ ही पोखरी के समीप कवेरी गदेरे में सड़क बंद हो गई। तत्काल इंसीडेंट कमांडर उप जिलाधिकारी देवानंद ने आपदा की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी और आपदा से संबंधित अधिकारियों को तत्काल संसाधनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने मकान के नीचे दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। आपदा राहत, बचाव कार्य में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब तत्परता दिखाई। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, नायब तहसीलदार मनोहर लाल जुयाल, वन अधिकारी विक्रम रावत, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कार्की और देवेंद्र लाल आदि मौजूद थे।