{"_id":"5cfd38c1bdec2207167ef2d1","slug":"15600990016-gopeshwar-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने रविवार को हेमकुंड साहिब यात्रा का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने घांघरिया से तीन किमी आगे एक ढाबे पर भोजन के दाम अत्यधिक होने पर ढाबा सील कर दिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पेयजल और शौचालय की समुचित सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को जिलाधिकारी हेमकुंड साहिब पहुंची। उन्होंने घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा मार्ग पर पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने पर अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पैदल मार्ग पर कुछ स्थानों पर टूटी रैलिंग ठीक करने को कहा। उन्होंने कर्मियों को आपस में समन्वय बनाने के लिए वॉकी टॉकी भी दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर फैले बर्फ को हटाने के लिए मजदूरों की तैनाती करने के लिए कहा। ईडीसी को यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर और डंडी के रेट व घांघरिया से हेमकुंड तक सभी होटल व ढाबों में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीनियर प्रबंधक सेवा सिंह, उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेंद्र पांडेय, डीडीएमओ एनके जोशी सहित कई मौजूद थे।