{"_id":"5cfa989cbdec22078e0acf8f","slug":"15599269346-karnpryag-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/देवाल। कर्णप्रयाग के सिदोली गांव और देवाल बाजार में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत और श्रीमद्भागवत कथाओं के चौथे दिन कथा श्रवण करने के लिए खूब भीड़ उमड़ी।
सिदोली गांव में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य महानंद मैठाणी ने नव दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि मां भगवती के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के समस्त सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं। सिदोली गांव के निवासी पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि विगत 36 वर्षों के बाद गांव में सामूहिक धार्मिक आयोजन से गांव में रौनक लौट आई है। इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद, शिव प्रसाद खंडूड़ी, अजय नौटियाल, हर्षवर्द्धन नौटियाल, शंभू प्रसाद नौटियाल सहित कई मौजूद थे। देवाल बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पंडित हंसा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि परोपकार और पुण्य करना ही सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है। इस मौके पर लखन रावत, महावीर सिंह, खिलाफ सिंह, दर्वान सिंह आदि मौजूद थे।