फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Fri, 07 Jun 2019 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
बदरीनाथ। बदरीनाथ मार्ग पर हुई एक कार दुर्घटना में हरियाणा के एक श्रद्धालु की मौत हो गई और तीन लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के बदरीनाथ धाम से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं की कार बदरीनाथ से चार किमी आगे रड़ाग बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। सूचना पर बदरीनाथ पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। बदरीनाथ थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी ने बताया कि दुर्घटना में रविंद्र जॉन (40) पुत्र रणधीर निवासी लोहा माजरा बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुनेश (34) पत्नी रविंद्र, मिलंद्र (30) पुत्र करन निवासी गुड़गांव व धीरज (20) पुत्र मीर सिंह निवासी रावली हरियाणा घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed