{"_id":"5cf93f95bdec22076402a1ed","slug":"15598386076-karnpryag-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग,नौटी, जाख, सिमली, खाल और देवाल में रामलीलाओं की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग,नौटी, जाख, सिमली, खाल और देवाल में रामलीलाओं की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग, नौटी, जाख, सिमली, खाल और देवाल में रामलीला मंचन देखनेे के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रामलीला मंचन में कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कर्णप्रयाग अपर बाजार में जय श्री रामलीला कमेटी और खाल गांव में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्री राम ने गुरु विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा करते हुए ताड़का और मारीच-सुबाहु आदि असुरों का वध किया। इस मौके पर जय श्री राम रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष गैरोला, राजेश जोशी, पार सिंह कंडवाल तथा खाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बैंजवाल, हिमांशु बैंजवाल, नवल खाली, वासुदेव खाली, सुशील बैजवाल आदि मौजूद थे। नौटी और सिमली गांवों आयोजित रामलीला मंचन में रावण ने छल से सीता का हरण कर लिया। वहीं जाख गांव में श्री राम-भरत मिलन की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर नौटी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरूण मैठाणी, गणेश नौटियाल, विनोद नौटियाल, सुभाष नौटियाल, अनिल मैठाणी और सिमली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर, बीरेंद्र सिंह लडोला, प्रेम सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। देवाल में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने ताड़का, मारीच और सुबाहु का वध किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, नंदकिशोर मिश्रा, कपूर मिश्रा, केडी मिश्रा मौजूद रहे।