{"_id":"5cf7f49fbdec2207215a5c4b","slug":"155975388119-gopeshwar-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। तेज रफ्तार से आ रही एक मैक्स ने पिता और बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटी चोटिल हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक असम राइफल्स में तैनात था और इन दिनों परिवार के साथ छुट्टी मनाने गोपेश्वर आया था। मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मंगलवार देर रात जेटी गांव निवासी प्रदीप नेेगी (43) मंदिर मार्ग पर अपने घर के नीचे स्कूटी खड़ी कर रहे थे। पास में उनकी पांच साल की बेटी भी खड़ी थी। इसी दौरान मुख्य तिराहे की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मैैक्स ने प्रदीप को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी बेटी ईशु चोटिल हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोग दोनों को जिला चिकित्सालय ले गए, यहां प्रदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। ईशु को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसओ दीपक रावत ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के पिता डा. सोबन सिंह रावत ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लापरवाही व तेजी से वाहन चलाने से मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया है।