फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   अमर उजाला ने 25 मई के अंक में प्रमुखता से की थी हॉट मिक्स प्लाँट की खबर प्रकाशित

अमर उजाला ने 25 मई के अंक में प्रमुखता से की थी हॉट मिक्स प्लाँट की खबर प्रकाशित

Wed, 05 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ने 25 मई के अंक में प्रमुखता से की थी हॉट मिक्स प्लाँट की खबर प्रकाशित

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण-कर्णप्रयाग हाईवे स्थित भटोली में संचालित हॉटमिक्स प्लांट के संचालन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक पूरे नहीं होने और ग्रामीणों की आपत्ति के बाद डीएम ने यह फैसला लिया।

अमर उजाला ने भटोली में संचालित हॉटमिक्सिंग प्लांट से पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान की खबर को 25 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम कर्णप्रयाग देवानंद शर्मा राजस्व टीम मौके पर गए थे। तब से मामले की जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को डीएम ने हॉटमिक्स प्लांट के संचालन पर रोक लगा दी। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट संचालक के पास पर्यावरणीय अनुमति नहीं है और प्लांट से अत्यधिक मात्रा में धुआं निकल रहा है। जहां प्लांट संचालित किया जा रहा है वहां से अस्पताल आने-जाने का रास्ता है। ऐसे में मरीजों तथा आसपास के ग्रामीणों को परेशानियां हो रही है। यह सब देखते हुए प्लांट के संचालन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed