{"_id":"5ce8244dbdec22077a428ab9","slug":"15587175677-gopeshwar-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"साख बचाने में कामयाब रहे चमोली के तीनों विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साख बचाने में कामयाब रहे चमोली के तीनों विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के तीनों विधायकों का कहना है कि जनता ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। पार्टी की जीत के लिए तीनों विधायकों सुरेंद्र सिंह नेगी (कर्णप्रयाग), महेंद्र भट्ट (बदरीनाथ) और मुन्नी शाह (थराली) ने भी गांव-गांव पहुंचकर खूब पसीना बहाया। इसका परिणाम रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा आगे रही। विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बदरीनाथ में भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को 37069 व कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी को 19542, कर्णप्रयाग में भाजपा को 35397 व कांग्रेस को 14000 और थराली में भाजपा को 35895 व कांग्रेस को 16178 मत प्राप्त हुए हैं।
क्या बोले विधायक--
केंद्र सरकार ने हर घर को बिजली, आवास और रसोई गैस मुहैया कराने का भरोसा जनता को दिलाया था। पांच साल में वह पूरा भी कर दिखाया, जिससे जनता दोबारा केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देखना चाहती थी। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना को भी ग्रामीणों ने हाथों हाथा लिया है, जिसका हमें फायदा मिला है।
-महेंद्र भट्ट, विधायक, बदरीनाथ विस क्षेत्र
----
जनता ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लोगों को प्रत्यक्ष फायदा मिला है, जिससे लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ केंद्र में दोबारा भाजपा को सत्ता सौंपी है।
विज्ञापन
-सुरेंद्र सिंह नेगी, विधायक, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र
------
केंद्र में दोबारा मोदी सरकार आने से नए भारत का निर्माण होगा। पांच वर्षों में जिन योजनाओं का अभी तक खाका ही तैयार हुआ था, अब उन योजनाओं के निर्माण में गति मिलेगी। पांच वर्षों तक हुए विकास के नाम पर जनता से वोट मांगे थे। जिसके बाद जनता ने केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा जताया है।
-मुन्नी शाह, विधायक, थराली विधानसभा