{"_id":"64be6440c7cdb8c105099888","slug":"150-meters-of-rishikesh-badrinath-highway-collapsed-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-769-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कमेड़ा में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 150 मीटर ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कमेड़ा में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 150 मीटर ध्वस्त
Mon, 24 Jul 2023 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ऋषिकेश से आने वाले और चमोली-कर्णप्रयाग जाने वाले करीब 1000 से अधिक यात्री पांच घंटे फंसे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। रविवार रात को हुई अतिवृष्टि बारिश से जखेड़ गदेरा उफान पर आने से कमेड़ा गांव के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का करीब 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऐसे में ऋषिकेश से आने वाले और चमोली-कर्णप्रयाग जाने वाले करीब 1000 से अधिक यात्री और स्थानीय लोग पांच घंटे तक यहां फंस गए। सुबह पांच बजे हाईवे ध्वस्त हुआ था और करीब 10 बजे यहां पुलिस व प्रशासन ने वाहनों की वैकल्पिक रास्ते से आवाजाही कराई।
सोमवार सुबह 5 बजे अतिवृष्टि के कारण जखेड़ गदेरा उफान पर आ गया और कमेड़ा गांव के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का करीब 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऐसे में प्रशासन ने ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों और यात्रियों को गौचर मेला मैदान में ही रोक दिया। हाईवे बंद होने से अगले कुछ दिनों तक जिले में फल, सब्जियों और दूध की किल्लत हो सकती है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने कहा कि कमेड़ा गांव के निकट हाईवे खोलने में अभी कुछ दिनों का वक्त लगेगा। वहीं एनएचआईडीसीएल के डीजीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कमेड़ा में गदेरे का पानी कम होने पर यहां पहाड़ी कटान कर रास्ता बनाया जाएगा। तब तक यहां से वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक रास्ते से कराई जाएगी।
पुलिस व प्रशासन की ओर से फिलहाल इस वैकल्पिक मार्ग से भेजे जाएंगे वाहन
- कर्णप्रयाग से रुद्रप्रयाग जाने वाले वाहन कर्णप्रयाग-पोखरी-मोहनखाल-कनकचौंरी-दुर्गाधार-रुद्रप्रयाग।
- रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग आने वाले वाहन बेलनी पुल-कलेक्ट्रेट-सतेराखाल-दुर्गाधार-चोपता-मोहनखाल-पोखरी-कर्णप्रयाग।
- चमोली से रुद्रप्रयाग जाने वाले वाहन चमोली-गोपेश्वर-मंडल-चोपता-ऊखीमठ-कुंड-अगस्त्यमुनि-तिलवाड़ा-रुद्रप्रयाग।
- गोपेश्वर से रुद्रप्रयाग जाने वाले वाहन गोपेश्वर-पोखरीबैंड-सोनला बछेर-त्रिशूला-हापला-पोखरी-मोहनखाल-सतेराखाल-रुद्रप्रयाग से होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।