{"_id":"5cc333aabdec2214593ab22f","slug":"141556296618-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में शुरु हुआ पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में शुरु हुआ पुलिस थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ॉगोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार से पुलिस थाने का शुभारंभ हो गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी के नेतृत्व में पुलिस के 13 जवान बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। ये जवान बदरीनाथ की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले धाम में सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण, वाहन पार्किंग और यात्रा के लिए आने और जाने के रास्तों का निर्धारण करेंगे।
शुक्रवार को धाम पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी ने बदरीनाथ में शीतकाल में ड्यूटी पर तैनात जवानों का हालचाल पूछा। उन्होंने जवानों से छह माह तक धाम में शांति व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के साथ यात्रा तैयारियों का खाका तैयार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले थाना परिसर की साफ-सफाई और माणा रोड, बस अड्डे व अन्य स्थानों पर वाहन पार्किंग का चिह्निकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ यात्रा को लेकर तहसील प्रशासन ने परिवहन विभाग, नगर पालिका, पीडब्लूडी, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, खाद्य विभाग, एनएच, पुलिस, स्वास्थ्य और पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि यात्रा की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एनएच तथा पीडब्लूडी के अधिकारियों को बदरीनाथ हाइवे पर बने गड्ढों को भरने और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में हर समय मशीनें तैयार रखने को कहा। नगर पालिका कर्णप्रयाग और गौचर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा कूड़े का सही तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्टैंड पोस्ट, हैंडपंप आदि को दुरुस्त रखने के अलावा पानी के टैंक को साफ रखने को कहा। एसडीएम ने कहा कि यात्रियों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा, डा. वीपी पुरोहित, अधिशासी अधिकारी आरएस राणा, राधेश्याम छाछर, शशिकांत, मानवेंद्र बर्तवाल, सुजान सिंह, राकेश पल्लव आदि मौजूद रहे।