{"_id":"5cc5cd4dbdec22074b0a7c56","slug":"131556467021-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ बाजार में पानी और बिजली की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ बाजार में पानी और बिजली की दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर परिसर के आसपास मंदिर के कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई तो शुरू कर दी है, लेकिन बदरीनाथ बाजार क्षेत्र में पेयजल सप्लाई न होने के कारण पुलिस के जवानों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थिति यह है कि पुलिस को बोतल बंद पानी से भोजन बनाना पड़ रहा है।
बदरीनाथ बाजार में अभी बिजली, पानी और संचार सुविधा बहाल नहीं हुई है। बदरीनाथ में अलकनंदा के दूसरे छोर बाजार क्षेत्र में माणा गांव के समीप से पानी की सप्लाई होती है। यहां धर्मशालाएं, अतिथि गृह, अस्पताल, होटल और लॉज हैं। बर्फबारी के कारण यहां पेयजल लाइन को भारी क्षति पहुंची थी, लेकिन अभी तक लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। बदरीनाथ थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी का कहना है कि पानी न होने से बाजार में सभी नल सूखे पड़े हैं, जिससे पीने के पानी की व्यवस्था करना मुश्किल बना हुआ है। इधर, जल संस्थान के ईई पीके सैनी का कहना है कि 30 अप्रैल तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। धाम में पेयजल लाइनों के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।