{"_id":"5cc47bd6bdec2207737647ca","slug":"121556380630-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कार्य में जुटा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कार्य में जुटा जिला प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना कार्यों को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 98 मतगणना सुपरवाइजर, 62 मतगणना सहायक तथा 81 माइक्रो आब्जर्बर सहित 241 कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इन कर्मियों को शनिवार को राइंका गोपेश्वर में मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्य 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट की मतदाता पर्चियों और ईवीएम से डाली गई वोट का मिलान भी किया जाएगा।
मतगणना के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए कुल 29 टेबल लगाई जाएंगी। बदरीनाथ विधानसभा की मतगणना 18 राउंड तथा थराली व कर्णप्रयाग की मतगणना 20-20 राउंड में पूरी की जाएगी। मतगणना के ठीक पहले प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतगणना कर्मियों का रेंडामाइजेशन के माध्यम से विधानसभावार टेबल आवंटित की जाएंगी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया ने मतगणना कर्मियों को बेहद सतर्कता व सावधानी के साथ मतगणना कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया ने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमतिपत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव लड़ने वालों और उनकी ओर से नियुक्त एजेंट को मतगणना में शामिल होने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से जारी किए गए परिचयपत्र पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रभारी आत्म प्रकाश डिमरी, प्रशिक्षक खीम सिंह कंडारी और कैलाश चंद पंत ने मतगणना कर्मियों को मतगणना के बारे में बताया।