{"_id":"5cc47bc7bdec22073b6513fc","slug":"121556380615-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौचर के दो वार्डों को दूषित पानी की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर के दो वार्डों को दूषित पानी की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या चार और वार्ड छह के लोगों को जल्द ही दूषित पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। जल संस्थान की मानें तो मई-जून महीने तक इन दोनों वार्डों में 37 लाख रुपये की लागत से अलग लाइन बिछाकर साफ पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जल संस्थान ने योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है।
अभी गौचर की लगभग ग्यारह हजार की आबादी के लिए 14.6 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई होती है, जिसमें से लोगों को 12.3 लाख लीटर अलकनंदा नदी पर बनी लिफ्ट पंपिंग योजना से और 2.3 लाख लीटर अलग-अलग स्रोतों से पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी नगर के दो बड़े वार्डों में पानी की सप्लाई सीधे गदेरे के पानी से हो रही है। ऐसे में बरसात में दोनों वार्डों में दूषित पानी आता है। इस समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने इन वार्डों के लिए नई पेयजल लाइन से पानी की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। जल संस्थान के ईई मुकेश कुमार ने बताया कि अब 37 लाख की लागत से लोहे के बड़े पाइपों से इन दोनों वार्डों के लिए अलग से पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिसे लिफ्ट पंप योजना पर पनाई गांव के समीप बने टैंक से जोड़ा जाएगा और लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।