{"_id":"5c7fe35dbdec2214422f9905","slug":"121551885149-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी और पीपलकोटी के ग्रामीणों के लिए शुभ रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी और पीपलकोटी के ग्रामीणों के लिए शुभ रहा बुधवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी/पीपलकोटी। जिले के पोखरी और पीपलकोटी क्षेत्र के बुधवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां लंबे समय से शासन से स्वीकृत तोली-गेलूंग (5.5 किमी), लासी-सरतोली (14 किमी) और गडोरा-किरुली (5.5 किमी) सड़क का भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के करीब पंद्रह हजार की आबादी को यातायात की सुविधा मिलेगी। तोली-गेलूंग सड़क लोनिवि और लासी-सरतोली और गडोरा-किरुली सड़क पीएमजीएसवाई की है।
पोखरी के पैरी गदेरा से तोली-गेलूंग सड़क के निर्माण से क्षेत्र के क्वेंठी, तोली, गेलूंग, बिरसण, चेमड़ा, बड़ेथ और नलढुंग गांव की लगभग 6000 की आबादी लाभान्वित होगी। बदरीनाथ विधायक के प्रतिनिधि अवधेश रावत और जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बत्र्वाल ने भूमि पूजन के बाद सड़क कटिंग का शुभारंभ किया। लोनिवि के ईई एसएस मखलोगा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 40 लाख की शासन से स्वीकृति मिली है। इस मौके पर रमेश भंडारी, मुकेश भंडारी, ग्राम प्रधान अशोक टम्टा, चंदन सिंह, जगदीश नेगी, दिगंबर, चंद्र सिंह, धवल भंडारी आदि मौजूद थे। वहीं, गडोरा-चांतोली सड़क पर पीएमजीएसवाई की ओर से फेज टू का कार्य शुरू किया गया। एसडीएम बुसरा अंसारी की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इधर, लासी-सरतोली (14 किमी) सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत का कहना है कि अब इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल नहीं नापनी पड़ेगी।