फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   12 families abandoned their houses due to landslide in Haldapani

हल्दापानी में भूस्खलन के कारण 12 परिवारों ने छोड़ दिए घर

Mon, 28 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
12 families abandoned their houses due to landslide in Haldapani
नगर के हल्दापानी के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन के कारण यहां रह रहे 12 परिवारों ने घर छोड़ दिए हैं जबकि अन्य लोग भी मकानों को खाली कर रहे हैं। हल्दापानी के प्रभावितों ने भूस्खलन की रोकथाम को लेकर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट की। लोगों ने कहा कि यदि जल्द क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो यहां रह रहे लोगों को आगामी बरसात में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पीड़ित परिवारों ने कहा कि वर्ष 2020 के जुलाई माह में हुई भारी बारिश से यहां भूस्खलन सक्रिय हो गया था। अब भूस्खलन का दायरा बढ़ गया है। कहा गया कि भू-धंसाव को देखते हुए क्षेत्र में 12 परिवारों ने मकानों को छोड़ दिया है और आगामी बरसात को देखते हुए अन्य लोग भी अपने भवनों को खाली करने में लगे हुए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिनों में क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किए गए तो प्रभावित परिवार आपदा प्रबंधन विभाग के परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए फिलहाल 19 लाख रुपये मिले हैं। यहां सुरक्षात्मक कार्य चल रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से ट्रीटमेंट कार्य के लिए शासन को स्टीमेट भेज दिया गया है। प्रभावित परिवारों के अस्थायी पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में विमला बजवाल, भागीरथी देवी, कमला बिष्ट, अनीता नेगी, बीरा, पिंकी और कल्पना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed