{"_id":"653a5c947b5347518b066d7c","slug":"118-were-examined-in-special-disabled-camp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2888-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विशेष दिव्यांग शिविर में 118 की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विशेष दिव्यांग शिविर में 118 की हुई जांच
Thu, 26 Oct 2023 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Oct 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में आयोजित विशेष मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांग शिविर में 118 लोगों की जांच हुई। शिविर में 65 लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए।
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाया गया जिसमें राष्ट्रीय दृष्टिबाधिता संस्थान देहरादून और मेडिकल कॉलेज श्रीनगर व जिला अस्पताल गोपेश्वर के विशेषज्ञों ने जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा और जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने चिह्नित दिव्यांग जन जगदीश राणा, नकुल कुनियाल, आकाश किमाना, महावीर किमाना, मुकेश कुमार, आकृति, गोदांबरी देवी, गंगा देवी को उपकरण दिए। व्यवहार संचार कोऑर्डिनेटर उदय सिंह रावत ने लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में चिकित्सा मनोविज्ञान राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान देहरादून के डाॅ. सुरेंद्र सिंह ढालवाला, डाॅ. वैभव नौडियाल, डाॅ. श्वेता कृष्णा, डाॅ. ईिप्शता साइकालॉजिस्ट, डाॅ. नवीन डिमरी मौजूद रहे। संवाद