{"_id":"5cc9c1ccbdec22074407ce1c","slug":"11556726220-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअरों के आतंक से कास्तकार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअरों के आतंक से कास्तकार परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के कई गांव में जंगली सुअरों ने गेहूं, जौ और आलू की फसल को नष्ट कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर किसानों को मुआवजा देने और सुअरों को भगाने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जंगली सुअरों से धरातल्ला, बराधार, धरामल्ला, कोठी, सेलखोला, वांण, कुलिंग और बांक आदि गांवों के लोग परेशान हैं। जंगली सुअरों के झुंड बस्ती के बीच में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा सूअर लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। जानवरों के डर से ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। धरातल्ला के ग्राम प्रधान नरेश कुमार, सरपंच प्रेम सिंह ने डीएम और वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने और गांवों में पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग थराली के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।