{"_id":"5c7fe270bdec22143f756a48","slug":"11551884912-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेता में उर्जा निगम व ग्रामीणों की वैठक ग्रामीणों ने उर्जा निगम के कार्यप्रणाली पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेता में उर्जा निगम व ग्रामीणों की वैठक ग्रामीणों ने उर्जा निगम के कार्यप्रणाली पर जताया रोष
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। खेता, हरमल, रामपुर, तोरती, सौरीगाड़ सहित कई गांवों में आठ फरवरी से बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। इसको समस्या को लेकर खेता गांव में ग्रामीणों की ऊर्जा निगम के एसडीओ के साथ बैठक हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को कोसा और निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी यहां की आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान निगम का ग्रामीणों के साथ कई मुद्दों पर समझौता भी हुआ।
बुधवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार के सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि आठ फरवरी को हुई बर्फबारी से आठ गांवों की बिजली लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से मोमबत्ती के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। रात में जंगली जानवरों के आने का भय बना हुआ है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम को कोसा। पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए नई बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की ओर से धीमी गति से काम किया जा रहा है। एसडीओ अतुल कुमार ने ग्रामीणों की सभी समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीओ और ग्रामीणों के बीच समझौता हुआ, जिसमें नई लाइन बिछाने के काम में तेजी लाने, दो माह में काम पूरा करने, बिजली के बिलों में सुधार करने, एक माह में उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण समेत कई बातें शामिल थीं। बैठक में जेई प्रकाश गैरोला, दर्शन दानू, कैलाश, विजय , प्रधान गोपाल दानू, कमल, कंचन सिंह, दिगंबर जोशी, जगत सिंह, प्रेम राम, भजन सिंह, चंदन सिंह और बलबीर आदि शामिल रहे।
तीन फरवरी से घेस और हिमनी में नहीं विजली
देवाल। तीन फरवरी को हुई बर्फबारी से घेस और हिमनी गांव की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बिजली न होने से बोर्ड परीक्षार्थियोें को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम से शिकायत की गई, लेकिन निगम के अधिकारी गांव में बिजली सप्लाई दो सप्ताह पूर्व चालू होने की गलत जानकारी दे रहे हैं। घेस के ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट और सरपंच कुंदन भंडारी ने ऊर्जा सचिव से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बारे में ऊर्जा निगम के ईई अमित कुमार ने बताया कि किसी ने घेस और हिमनी में दो सप्ताह पहले बिजली आपूर्ति शुरू होने की गलत जानकारी दी थी। अब मामले की जानकारी लेकिन जल्द गांव में बिजली लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दिनभर ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा
गोपेश्वर। चमोली जिले में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की बेस फोन और ब्राडबैंड सेवा बुधवार को दिनभर ठप रही। संचार सेवा ठप होने से बैंक, पोस्ट ऑफिस और जीवन बीमा निगम कार्यालय में कामकाज नहीं हो पाया। लोगों के गोल्डन और आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं।
इन दिनों जिला सहकारी बैंक और रेलवे में नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। साथ ही श्रीदेव सुमन विवि के एमए के परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन भरे जा रहे हैं, लेकिन संचार सेवा ठप होने से छात्र-छात्राएं आवेदन ही नहीं कर पाए। एमए की छात्रा किरन, प्रियंका और सुनीता का कहना है कि जिले में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से अन्य निजी कंपनियों की संचार सेवा भी सुचारु काम नहीं कर रही है।