फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   32 बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए हुए चयनित

32 बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए हुए चयनित

Thu, 31 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
32 बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए हुए चयनित

विज्ञापन
गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर में दो दिनों तक आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में 32 बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता के जिला प्रभारी आत्मप्रकाश डिमरी ने बताया कि फरवरी माह में देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में ये बाल वैज्ञानिक अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक शांति, अनुज, समीक्षा जोशी, जीया, चंद्रकला, सचिन, आयुष, सिद्धांत, गौरव, करिश्मा, मीना, सिमरन, सलमा, नेहा, विनय, सचिन, रजनीश, सरोज, प्रिया, दिव्यांशु, पंकज, मालविका, पंकज, राजेंद्र, साक्षी, मयंक, कनिष्का, कोमल, आशीष, मेघांशु, अंशुल और विजय के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, डीएस कंडेरी और बीएस रावत ने बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जिले के 346 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला प्रभारी आत्मप्रकाश डिमरी, बीईओ बीएल टम्टा, डीएस रावत, खिलाफ सिंह गड़िया, खीम सिंह कंडारी, सतीश चमोला और डा. विनय नौटियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी और अनूप खंडूड़ी ने किया।
विज्ञापन


जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे छात्र-छात्राएं
रुद्रप्रयाग। इंस्पायर अवार्ड के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श इंटर कालेज पौंठी के छात्र रोहित सिंह प्रथम और खृष्टि ज्योति एकेडमी के अर्जुन रावत द्वितीय रहे। जीआईसी ऊखीमठ के शिवांग बिष्ट ने तृतीय और जीआईसी बसुकेदार की छात्रा निहारिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र आठ और नौ फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के लेखन और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर हरेंद्र सिंह बिष्ट, देवानंद गैरोला सहित अन्य प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed