फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   चारधाम यात्रा से पहले पर्यटन स्थलों में उमड़ने लगा पर्यटकों का हुजूम

चारधाम यात्रा से पहले पर्यटन स्थलों में उमड़ने लगा पर्यटकों का हुजूम

Mon, 29 Apr 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा से पहले पर्यटन स्थलों में उमड़ने लगा पर्यटकों का हुजूम

विज्ञापन
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। इन दिनों मंडल, कांचुलाखर्क, धोतीधार, चोपता और तुंगनाथ मंदिर तक पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर परिसर और चंद्रशिला टॉप तक बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। साहसिक पर्यटन से जुड़े युवक बर्फ में ही चंद्रशिला तक पहुंच रहे हैं, जबकि पर्यटक चोपता और तुंगनाथ मंदिर परिसर में जमी बर्फ और प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि अभी तुुंगनाथ के कपाट नहीं खुले हैं, लेकिन पर्यटक मंदिर के बाहर से ही तुंगनाथ भगवान का स्मरण कर मनौतियां मांग रहे हैं। दिल्ली से दोस्तों के साथ पहुंचे पर्यटक अमित कुमार ने बताया कि पहली बार यहां पहुंचे हैं। चोपता से तुुंगनाथ मंदिर तक पैदल ट्रेकिंग की। रानीखेत से आए आलोक बर्त्वाल ने कहा कि यहां बर्फ के साथ ही ऊंची-ऊंची चोटियां और प्राकृतिक सौंदर्य मन और मस्तिष्क को सुकून देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed