फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर नर्वदा रावत हुई सम्मानित

हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर नर्वदा रावत हुई सम्मानित

Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर नर्वदा रावत हुई सम्मानित
award - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गोपेश्वर। हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली बिरही गांव की नर्वदा रावत को दिल्ली में सम्मानित किया गया। सोमवार को दिल्ली में अखिल भारतीय गो रक्षा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गढ़वाली लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा ने नर्वदा रावत को ट्रॉफी, शॉल, प्रमाण-पत्र के साथ ही पांच हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हथकरघा में बेहतर कार्य करने पर नर्वदा रावत को 16 जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और 2016 में जिला प्रशासन व उद्योग विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है। नर्वदा रावत का कहना है कि वे 22 वर्षों से हथकरघा उद्योग से जुड़ी हुई हैं। वह जिले की अन्य महिलाओं को भी हस्तशिल्प से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed