{"_id":"577be80b4f1c1b72027fab8b","slug":"11-villages-road-off-the-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 गांवों की सड़क छह दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 गांवों की सड़क छह दिन से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर में बदरीनाथ हाईवे को खोलने में जुटी बीआरओ की मशीनें। यहां पर हाईवे 120 मीटर बह गया है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजमुला घाटी के ग्यारह गांवों को जोड़ने वाला बिरही-निजमुला मार्ग छठे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। बिरही गांव के पास सड़क के निचले हिस्से में बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से किए गए पत्थरों के खनन कार्य से यहां सड़क धंस गई है। स्यूंरा पानी, टिटरी, काली चट्टान, तोली तोक के समीप सड़क अवरुद्ध है, जिससे ग्रामीणों को अपने गांवों तक पैदल ही सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि जून माह में करीब एक पखवाड़े तक वन प्रभाग की ओर से सड़क के नीचे से पत्थरों का खनन किया गया, जिससे सड़क का निचला हिस्सा खोखला हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र सड़क के नीचे से सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई है। विगत 30 जून की रात को अतिवृष्टि से बिरही-निजमुला सड़क कई जगहों पर अवरुद्घ हो गई थी, जो अभी तक नहीं खुली है।
विज्ञापन
निजमुला घाटी के ग्यारह गांवों को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है, जिससे ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी रही है। चमोली-लासी-सरतोली और गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध पड़े हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, कमल सिंह, हरेंद्र सिंह, डब्बल सिंह और नयन सिंह का कहना है कि जिम्मेदार विभागों ने अभी तक सड़कों को खोलने का काम शुरू नहीं किया है।