{"_id":"67f509b5269b91fa3d04dbba","slug":"10-crores-approved-for-the-improvement-of-three-roads-of-pokhari-area-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111748-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोखरी क्षेत्र की तीन सड़कों के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोखरी क्षेत्र की तीन सड़कों के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ स्वीकृत
Tue, 08 Apr 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। लोनिवि के अंतर्गत पोखरी क्षेत्र की तीन सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन से 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पोखरी क्षेत्र की कई सड़कों की स्थिति बदहाल है। अब शासन ने तीन सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। सेमी-मासो मार्ग के 19 से 22 किमी तक पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 2.71 करोड़, हापला-गुडम नैल नौली सड़क के लिए दो करोड़ 34 लाख 38 हजार और जिलासू से शरणा हाईस्कूल सड़क के एक से पांच किमी तक के लिए चार करोड़ 51 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, रणवीर प्रकाश, सतेंद्र नेगी, सतू नेगी आदि ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि शासन से सड़कों के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द इन सड़कों पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद