{"_id":"58483aa44f1c1bf340447fd0","slug":"zilla-panchayat-will-submit-guesthouse-in-private-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला पंचायत निजी हाथों में सौंपेगा डाक बंगले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत निजी हाथों में सौंपेगा डाक बंगले
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला पंचायत अपनी आय बढ़ाने के लिए डाक बंगले निजी हाथों में सौंपेगा। गोमती होटल को अब किसी बैंक या सरकारी कार्यालय के रूप में ही किराए पर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर क्षेत्र में स्थित भवनों के दुमंजिले में फेब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय जिला पंचायत की सामान्य बैठक में लिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद के डंगोली, खातीगांव, कांडा, जातोली सहित अन्य स्थानों पर खाली पड़े गेस्ट हाउसों से आय बढ़ाने के लिए इन्हें समूह, संस्था या फिर रोजगार के इच्छुक बेरोजगारों को किराए पर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय के सोबन सिंह जीना परिसर में स्थित गोमती होटल वाले भवन को अब किसी बैंक या सरकारी विभाग को ही किराए पर देने का निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र में स्थित भवनों के दुमंजिले में भी फेब्रिकेटेड दुकानें जिला पंचायत बनाएगा ताकि इनको किराए पर देकर आय बढ़ाई जा सके। भागीरथी देवी को नए सदस्य के रूप में नियोजन समिति में लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में कूड़ा निस्तारण की समस्या पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों को प्रशासन की मदद से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन