फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Protest Against Agnipath

अग्निपथ योजना के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth Protest Against Agnipath
बागेश्वर में अग्निपथ योजना के विरोध में जूलूस निकालते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध और पूर्व में हुई भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग के लिए जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम हर गिरी के माध्यम से रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। युवाओं ने दोनों मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान से युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस बाजार से गुजरते हुए तहसील परिसर तक पहुंचा। तहसील परिसर में युवाओं ने योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि दो साल पहले हुई भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवा परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। आठ बार परीक्षा को अलग-अलग कारणों से स्थगित कर दिया गया। अब अग्निपथ योजना के आने से परीक्षा अधर में लटक गई है। कहा कि परीक्षा नहीं होने से भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं को मानसिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करने में लगी है। योजना का युवा पुरजोर विरोध कर रहे हैं, बावजूद इसके योजना को जबरन लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि युवा इस योजना का विरोध करते रहेंगे। अगर सरकार ने परीक्षा कराने और योजना को वापस लेने की मांग को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। युवाओं के जुलूस को देखते हुए तहसील परिसर में कोतवाल जीएस ढकरियाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। जुलूस में प्रकाश वाच्छमी, प्रमोद कुमार, रोहित उप्रेती, हरीश दानू, कमलेश सिंह समेत कई युुवा मौजूद रहे।

बागेश्वर में अग्निपथ योजना के विरोध में एसडीएम के माध्यम से रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजते युवा। स?

बागेश्वर में अग्निपथ योजना के विरोध में एसडीएम के माध्यम से रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजते युवा। स?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed