{"_id":"58308a0b4f1c1b204f8fdda9","slug":"youth-joined-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा कमस्यार भाजयुमो का हुआ विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा कमस्यार भाजयुमो का हुआ विस्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। भाजयुमो कांडा कमस्यार मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह नगरकोटी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोर्चे का विस्तार कर दिया है। मोर्चे के लिए योगेश नगरकोटी, राजा धपोला, निर्मल शाह, गौरव पंत उपाध्यक्ष, गौरव माजिला, रवींद्र पांडे महामंत्री, महेश राम, पवन धपोला, पारस सिंह रावत, रवींद्र रावत, सुंदर सिंह मेहरा मंत्री, मनीष कांडपाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात एक करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की कुनीतियों, केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने को कहा। वहां हीरा कर्म्याल, नीरज गढ़िया, भूपाल सिंह, आनंद धपोला आदि थे।
विज्ञापन
कपकोट/ कांडा (बागेश्वर)। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 22 नवंबर को अल्मोड़ा में रैली होगी और कपकोट विधानसभा की परिवर्तन यात्रा 29 नवंबर को धरमघर में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
30 नवंबर को वह कांडा होकर केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट के मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील होगी। कार्यकर्ताओं से रैलियों में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैलियों की सफलता के लिए घर-घर में संपर्क करने को कहा।
भाजपा दुग नाकुरी मंडल के अध्यक्ष योगेश हरड़िया की अध्यक्षता में बीसा में हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भौर्याल ने कहा कि कांग्रेसराज में विकास की जगह भ्रष्टाचार ने ले लिया है। सरकार की कुनीतियों से हर आदमी परेशान है।
कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने को कहा। बैठक का संचालन महामंत्री खड़क सिंह चौहान ने किया। वहां जगदीश कालाकोटी, माया गढ़िया, कमल मुनि, बहादुर राम, आनंद प्रसाद थे।
कांडा कमस्यार मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह भंडारी ने रैली की सफलता के लिए हीरा कर्म्याल, नीरज गढ़िया, बसंत सिंह को खातीगांव, गोकुल सिंह को रावतसेरा, सुरेंद्र राठौर सानीउडियार, नंदाबल्लभ तिवारी कांडा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारी मनोनीत किया। वहां पूर्व मंत्री भौर्याल, भूपाल नगरकोटी, नीरज गढ़िया, गंगा सिंह रावत, हरीश कांडपाल, गोकुल रावत आदि थे।