फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth dies in Binakholi due to snake bite

Bageshwar News: सांप के डंसने से बिनखोली में युवक की मौत

Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Binakholi due to snake bite
गरुड़ (बागेश्वर) । गढ़खेत रेंज के बिनखोली में एक युवक को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डंस लिया। युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। संतोष पुरी (35) पुत्र मोहन पुरी निवासी बिनखोली अपने घर के पास खेत में काम कर रहे थे। इसबीच उन्हें सांप ने डंस दिया। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाये। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी विजय गुप्ता और डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर बागेश्वर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल ने बागेश्वर जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया है। बिनखोली के पूर्व ग्राम प्रधान दिगंबर नाथ गोस्वामी और ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने वन विभाग से मृतक के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वन रेंजर हरीश खर्कवाल बताया मृतक के परिजनों को वन विभाग नियमानुसार आर्थिक सहायता देगा। मालूम हो कि गरुड़ ब्लॉक में एक साल के अंदर तीन लोगों की सांप के डंसने से मौत हो चुकी है। वन विभाग से उन्हें अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed