फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Congress District Chairman Resigns

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, राजनीति छोड़ने का ऐलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress District Chairman Resigns
कवि जोशी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है। नगर अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को भेजे इस्तीफे में कवि जोशी ने कहा कि वह हमेशा से दबे और पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़ना चाहते थे लेकिन अब संगठन के माध्यम से इसे जारी नहीं रख सकेंगे। कहा कि कांग्रेस की हार के बाद उनके मन में कई सवाल हैं, जिनका मंथन करने के बाद वह पद और राजनीति से दूर होने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने इस्तीफे में कांग्रेस की हार के लिए अति आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का बूथ में सेंधमारी को न रोक पाना, वरिष्ठ पदाधिकारियों की उदासीनता, शीर्ष नेताओं की प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं, गुटबाजी और भितरघात आदि को जिम्मेदार बताया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में अंकुर उपाध्याय ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के बाद से कार्यकर्ता मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। जिसे देखकर वह काफी निराश हैं। कहा कि वह बिना किसी दबाव के स्वयं को संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की हार के प्रमुख बिंदुओं पर विचार करने की मांग तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को भेजे ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस को भितरघात और जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते हार मिली है। कार्यकर्ताओं ने हार की गहन समीक्षा करने और बूथवार दी गई जिम्मेदारियों का आंकलन करते हुए संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में युकां के सुनील पांडेय, जीवन पांडेय, दीपक कोहली, रिजवान खान, विशाल रावत आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed