फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth are looking for employment in double engine government

डबल इंजन की सरकार में युवा तलाश रहे रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth are looking for employment in double engine government
बागेश्वर में बेरोजगारी के मुद्दे पर धरना देते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
डबल इंजन की सरकार में युवा तलाश रहे रोजगार
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोजगार के मुद्दे सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। रोजगार के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया।
नुमाइशखेत मैदान में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भी युवा रोजगार के लिए दर- दर की ठोकरें खा रहे हैं। तीन साल के कार्यकाल में भाजपा ने लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी। नौकरियों के विज्ञप्ति जारी कर युवाओं को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, युवा रोजगार फॉर्म भरने तक सिमट कर रह गया है। चुनावी घोषणा पत्र में लाखों लोगों को नौकरी देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार की असलियत अब लोगों के सामने आ गई है।

राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने और घोषणाएं करने में लगी है। इस समय लाखों प्रवासी लौटे हैं, जिनके लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। धरने में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवि जोशी, उपाध्यक्ष ईश्वर पांडेय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, बहादुर सिंह बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, गणेश कुमार, उमेश मनराल, धीरज कुमार, लक्ष्मी धर्मसक्तू, रंजीत दास, भीम कुमार, रिजवान खान, नरेंद्र कोरंगा, दिनेश कुमार, दर्शन जोशी, गीतांजलि, तारिक, अर्जुन कुमार आदि बैठे।
विज्ञापन

फोटो 23 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed