फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth activities orgnised in district.

Bageshwar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम जीती

Tue, 19 Dec 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth activities orgnised in district.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालिका वर्ग की तरह बालक वर्ग की प्रतियोगिता में भी पिथौरागढ़ की टीम ओवरऑल विजेता रही। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और पदक दिए गए।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 और 200 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ के दीपांशु कुमार, 400 मीटर दौड़ में टनकपुर के आकाश सिंह, 1500 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ के जीवन सिंह दानू, 5000 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ के अनमोल चंद, हाफ मैराथन में द्वाराहाट के दिनेश चंद्र, गोला और भाला क्षेपण में पिथौरागढ़ के प्रियांशु कुमार, भाला क्षेपण में बनबसा के एमडी शरीफ, हैमर थ्रो में टनकपुर के मुन्ना सलमानी, त्रिकूद में लोहाघाट के भूपेंद्र सिंह और 20 किमी की पैदल चाल में बनबसा के सुंदर सिंह बिष्ट विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तहत आने वाले बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के कई कैंपस और महाविद्यालयों के 100 से अधिक एथलीट ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन बीडी पांडेय परिसर के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुंदर कुमार ने किया। इस मौके पर निदेशक डॉ. दीपा कुमारी, विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जीवन सिंह गढि़या, डॉ. भगवती नेगी, डॉ. हेम चंद्र दुबे, धर्मेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed