{"_id":"66899a5d54c63ae138076aa4","slug":"youth-activities-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107823-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर के मयंक ओलंपिक कुश्ती टीम के कंडीशनिंग कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर के मयंक ओलंपिक कुश्ती टीम के कंडीशनिंग कोच
Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के किरोली (नाकुरी) के मूल निवासी मयंक सिंह गढ़िया पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाली भारतीय कुश्ती टीम के स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में काम कर रहे हैं।
स्पेन में आयोजित प्री ओलंपिक कैंप में भारतीय पहलवान पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। स्पेन में प्री-ओलंपिक ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। मयंक पिछले नौ महीनों से भारतीय ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले बंगलुरु में भारतीय एथलीटों के साथ थे। मयंक ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट इंडिया के माध्यम से भारतीय ओलंपिक कार्यक्रम में नियुक्त हैं।
कुश्ती टीम के साथ अनुबंध से पहले मयंक ने भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ काम किया। संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में मयंक ने बताया कि भारतीय पहलवानों ने स्पेन में ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी है। मयंक भारतीय पहलवानों की शारीरिक कंडीशनिंग और प्रदर्शन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मयंक ने बताया कि भारतीय कुश्ती दल में पहलवान विनेश फोगाट समेत छह पहलवान शामिल हैं। मयंक किरोली (नाकुरी) निवासी सूबेदार (रि) पूरन सिंह गढि़या और कलावती देवी के पुत्र हैं। मयंक के भारतीय कुश्ती टीम के स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में काम करने से उनके गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल है।