फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youngsters learned the tricks of the rafting and disaster management

युवाओं ने राफ्टिंग और आपदा प्रबंधन के गुर सीखे

Mon, 10 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youngsters learned the tricks of the rafting and disaster management
प्रशिक्षकों के साथ मौजूद युवा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पर्यटन परिषद और केएमवीएन की ओर से सरयू नदी में चल रहा रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया।

विज्ञापन


 प्रशिक्षण के अंतिम दिन सोमवार सुबह सभी प्रशिक्षणार्थी 29 छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत चंडिका देवी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद आरे से सूरजकुंड तक रिवर रन किया। कयाकिंग और तैराकी का प्रशिक्षण भी दिया गया। टीआरसी में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को डीएम ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षण रोजगार में सहायक होंगे। साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रिवर राफ्टिंग के साथ ही आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाते हैं। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, एडवेंचर एसोसिएशन के भुवन चौबे, टीआरएच के प्रबंधक उत्तम बिष्ट, गोविंद बाफिला, रीवर गाइड देवेंद्र  पोखरिया,  भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,  पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी,  दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed