फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Yoga day celebration in district.

विश्व योग दिवस पर हर तरफ योग करते दिखे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yoga day celebration in district.
बागेश्वर में योगाभ्यास करते डीएम, एसपी, जिपं अध्यक्ष और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर तरफ लोग योगाभ्यास करते दिखे। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान हुआ।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में सुबह 6.30 बजे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने दीप जलाकर योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पतंजलि सेवा समिति के दीप चंद्र जोशी, आयुर्वेद विभाग की योग प्रशिक्षक कविता परिहार, जशवंत सिंह चौहान ने लोगों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन आदि का अभ्यास कराया। रन फॉर योगा के विजेताओं को किया गया। कौसानी अनासक्ति आश्रम, सिरकोट, बैजनाथ, कांडा, कपकोट के केदारेश्वर मैदान में विधायक सुरेश गढ़िया की मौजूदगी में योगाभ्यास किया गया। पुलिस लाइन में भी योगाभ्यास किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज एसएमडी दानिश के नेतृत्व में जजों, न्यायिक मजिस्ट्रेटों, अधिवक्ताओं और कार्मिकों ने जज परिसर में योगाभ्यास किया। निरामय योग फिजियोथेरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र बागेश्वर के थुणाई में आयोजित योग शिविर में डॉ. रवींद्र कुमार कोहली ने लोगों को योगाभ्यास कराया। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में भी योगाभ्यास किया गया। नेहरू युवा केंद्र, जन शिक्षण संस्थान, क्वैराली इंटर कॉलेज, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर समेत तमाम स्थानों में योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed