{"_id":"586d36fb4f1c1bdd6915905f","slug":"wyauttrayani-fair-15-tsc-has-not-yet-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेला 15 से, स्वच्छता अभियान अभी तक शुरू नहीं हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेला 15 से, स्वच्छता अभियान अभी तक शुरू नहीं हुआ
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में उत्तरायणी मेला 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। क्षेत्र में अभी तक स्वच्छता अभियान नहीं चल सका है। हालात यह हैं कि सरयू नदी के तट ही कूड़ाघर बन गए हैैं। क्षेत्र के नालों और रास्तों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से स्वच्छता अभियान तेजी से चलाने की मांग की है।
मालूम हो कि नगर में 14 जनवरी से उत्तरायणी मेला शुरू हो रहा है। नगर पंचायत ने सड़क से लगे इलाकों में साफ सफाई करानी तो शुरू कर दी है। लेेकिन वार्डों के भीतर अभी तक पंचायत के पर्यावरण मित्र नहीं पहुंच सके हैं। यहां स्वच्छता अभियान अभी शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र में कूड़ेदान काफी कम होने से कूड़ा इधर उधर बिखरा रहता है। जहां कहीं भी कूड़ेदान रखे गए हैं वहां उनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है। जिससे वहां दुर्गंध छाई रहती है।
कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं होने से कपकोट, भराड़ी, पुल बाजार, ऐठान, हिचौड़ी और भयूं की बाजार पवित्र सरयू के तट ही कूड़ा घर बन गए हैं। गंदगी नदी में बहने से पानी दूषित हो रहा है। लोगों ने नगर पंचायत से स्वच्छता अभियान तेजी से चलाने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, कपकोट तारा सिंह कपकोटी, हेम कप कोटी आदि शामिल हैं। नगर पंचायत के ईओ हरि चरण सिंह ने बताया कि मेले से पहले नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान पूरा कर लिया है।