फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wounds of disaster

सुरक्षा के बंदोबस्त न होने से बेलंगवासी नाराज

Sun, 10 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wounds of disaster
आपदा के जख्म - फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के बेलंग में दो साल पहले आई आपदा के गहरे जख्म नहीं भरे जा सके हैं। बाढ़, भूस्खलन से तबाह हुए रास्तों को सुधारा जा सका है और न ही घरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार ही बनाए गए हैं। सुरक्षा, बचाव के उपाय न होने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन से सुरक्षा के शीघ्र बंदोबस्त करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।    
विज्ञापन


बेलंग के ग्रामीणों ने बताया कि चिरपत गधेरे ने दो साल पहले की बरसात में विकराल रूप धारण कर भीषण तबाही मचाई। गधेरे के आसपास हुए भारी कटाव से उपजाऊ खेत, पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए थे। कुछ घरों को भी नुकसान हुआ था। लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां एक भी पत्थर नहीं लग सका है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए शासन, प्रशासन से कई बार मांग कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। कुछ समय बाद बरसात का मौसम फिर आने वाला है। हल्की बरसात में उनकी रात की नींद और दिन का चैन छिन जाता है। गधेरे से होकर आना-जाना बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के शीघ्र इंतजाम न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में कैलाश जोशी, केदार जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed