फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workshop in Diet Bageshwar

योग्य शिक्षक का उच्चारण ठीक होना चाहिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Workshop in Diet Bageshwar
बागेश्वर डायट में आयोजित कार्यशाला में डीएलएड प्रशिक्षुओं को टिप्स देते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रही थिएटर इन एजुकेशन कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नाट्य कला के जरिये अभिव्यक्ति के गुर सिखाए गए। उत्तराखंड राज्यगीत के लेखक प्रसिद्ध उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को रचनात्मकता के साथ बच्चों से जुड़ने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

प्रात:कालीन सभा में प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड राज्य गीत का वॉइस एंड स्पीच अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि एक योग्य शिक्षक का उच्चारण ठीक होना चाहिए, उसके शब्द स्पष्ट होने चाहिए। कार्यशाला में कुली बेगार आंदोलन पर आधारित कथा को नाटक के रूप में रूपांतरित करने के लिए संवाद लिखने का अभ्यास भी कराया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान उत्तराखंड के कुली बेगार आंदोलन पर चर्चा की गई। प्रमुख घटनाओं पर आधारित दृश्य तैयार किए गए। नाटक की कथा, देश काल परिस्थिति के अनुसार वस्त्र सज्जा पर भी चर्चा हुई। थिएटर इन एजुकेशन विषय पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में रेखांकित विषयों पर डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने प्रशिक्षण देने के साथ ही रोचक चर्चा-परिचर्चा कर प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। बीच-बीच में प्रशिक्षण की जीवंतता के लिए देश गीत, प्रेरणा गीत का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed