फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workers hope to have the sterilization, diarrhea fortnight boycott

आशा वर्कर्स ने किया नसबंदी, डायरिया पखवाड़े का बहिष्कार

Tue, 12 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 12 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Workers hope to have the sterilization, diarrhea fortnight boycott
बागेश्‍वर आश्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सरकार की ओर से पूर्व में की गई घोषणाओं को लागू न करने से नाराज आशा वर्कर्स ने नसबंदी, डायरिया पखवाड़े का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार की ओर से पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

 

इस मौके पर आशा वर्कर्स ने कहा कि विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर सरकार की ओर से पूर्व में घोषणा की गई थी, लेकिन उन घोषणाओं को लागू नहीं किया गया है। कहा कि टीकाकरण का पैसा उन्हें नहीं दिया गया है। प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स ने सरकार से उन्हें विभागीय स्वास्थ्य कर्मी बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट के माध्यम से पारित कर केंद्र को भेजने सहित तमाम मांगें उठाई।

विज्ञापन


कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो उन्हें प्रदेशव्यापी आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जानकी देवी, अंजू, हेमलता उपाध्याय, बसंती देवी, अनीता, विमला, कविता धपोला, गोविंदी देवी, तुलसीदेवी, किरन आर्य, सविता देवी आदि आशा वर्कर्स शामिल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed