फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Worker suspended over Negligiance

Bageshwar News: ड्यूटी में लापरवाही पर बरतने पर लोनिवि का वरिष्ठ सहायक निलंबित

Sat, 06 Apr 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 06 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Worker suspended over Negligiance
6 दिसंबर 2023 से चल रहा था अनुपस्थित, चुनाव में लगी थी ड्यूटी, एसई ने किया निलंबित
विज्ञापन




बागेश्वर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने लोनिवि खंड कपकोट के वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है।

बताया गया है कि वरिष्ठ सहायक भगत सिंह बीते 6 दिसंबर 2023 से अनुपस्थित चल रहा था। लोनिवि खंड कपकोट के अधिशासी अभियंता ने बीते 14 मार्च को उक्त वरिष्ठ सहायक को कार्यालय में उपस्थित होने के संबंध में सूचित किया था, लेकिन फिर भी वरिष्ठ सहायक काम पर नहीं लौटा। उक्त वरिष्ठ सहायक की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वरिष्ठ सहायक के अनुपस्थित रहने के कारण ईई ने ड्यूटी आदेश की प्रति 15 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी को वापस कर दी थी।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने 16 मार्च को दूरभाष पर लोनिवि कपकोट के ईई को वरिष्ठ सहायक के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए थे। लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने 19 मार्च को वरिष्ठ सहायक भगत सिंह को निलंबित करने की संस्कृति अधीक्षण अभियंता लोनिवि अल्मोड़ा को की थी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता डीएस ह्यांकी ने बीते चार अप्रैल को उक्त वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया। मामले की जांच लोनिवि प्रांतीय खंड बागेश्वर के अधिशासी अभियंता धन सिंह कुटियाल को सौंप गई है। एसई ने उक्त कार्रवाई की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल, लोनिवि के प्रमुख अभियंता/विभागाध्यक्ष के साथ ही लोनिवि बागेश्वर, कपकोट के ईई और अनुपस्थित वरिष्ठ सहायक को पत्र के माध्यम से दी है। लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता अमित कुमार पटेल ने वरिष्ठ सहायक भगत सिंह के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed