फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Work will boycott the Census teacher

जनगण कार्य का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

Fri, 06 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 06 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में राष्ट्रीय जनगणना के कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों ने विद्यालयों के निरीक्षण के बाद नकारात्मक चीजों को सार्वजनिक रूप से प्रचारित नहीं करने की मांग की। बाद में इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

 जिला कार्यकार्यकारिणी की त्रैैमासिक बैठक में पदोन्नति के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी का आभार जताया गया। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक, जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भी पदोन्नति करने की मांग की गई। एकल अध्यापकीय विद्यालयों में शिक्षकों का अभाव दूर करने के लिए मानकों के अनुसार समायोजन करने की मांग की गई। सर्वशिक्षा अभियान के विद्यालयों में शिक्षकों कार्यरत शिक्षकों की अंशदायी पेंशन राशि को उनके खातों में जमा करने, आकस्मिक अवकाश के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के फंड का भुगतान करने की भी मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण के बाद सकारात्मक चीजों का प्रचार होना चाहिए। शिक्षकों ने राष्ट्रीय जनगणना कार्य के बहिष्कार को ऐलान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, मंत्री बलवंत सिंह कालाकोटी, दीप पांडे, प्रताप कबडोला, हेम चंद्र पांडे, दीपा रावत, विक्रम पिलखवाल, नवीन मिश्रा, सुंदर नेगी आदि शामिल थे। बाद में इन समस्याओं को लेकर शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed