फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Work is not being done properly in development plans: Gadhiya

विकास योजनाओं में ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है काम:गढ़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Work is not being done properly in development plans: Gadhiya
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को सही ठंड से अंजाम नहीं दे रहे हैं। उन्होंने खतरा बने पोलों के साथ ही क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। कहा कि जनता को समस्याओं के निस्तारण के लिए चक्कर न काटने पड़े, इसका अधिकारियों को ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक जिले में 25 गांवों का भ्रमण किया है। देखने में आया है कि विकास योजनाओं में ठीक ढंग से काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भी कुछ लोगों को योजनाओं को लाभ नहीं मिला है। इसमें कई तकनीकी कारण भी हैं। अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के प्रति सजग रहना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्यों का काम गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने, राशन कार्ड ऑनलाइन करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों की बैठकों में अधिकारी अवश्य मौजूद रहें। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष बीसूका देवकी नंदन जोशी, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed