{"_id":"5d52f5178ebc3e6cee20c6b8","slug":"women-took-to-the-streets-against-alcohol-bageshwar-news-hld352828679","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाओं सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाओं सड़कों पर
विज्ञापन
कपकोट के गांवों में शराब की बिक्री का विरोध करतीं महिलाएं।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। सौंग बाजार से सुडिंग गांव तक शराब की तस्करी और खुलेआम बिक्री के खिलाफ मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर पड़ीं। महिला मंगल दल की सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ गांव से शहर तक जुलूस निकाला। इस दौरान शराब तस्करों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। रास्ते में पोस्टर चिपकाकर खुले में शराब की बिक्री करने वालों को चेताया कि उन्होंने शराब बेची या पिलाई तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।
सुडिंग गांव से शुरू हुआ यह जुलूस सौंग बाजार पहुंचा। महिलाओं ने शराब की तस्करी कर क्षेत्र में बेचने वालों के खिलाफ शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा कि ग्रामीण बाजार में शराब पीकर घर पहुंचते हैं और हंगामा कर परिवार के साथ ही गांव का माहौल भी खराब कर रहे हैं। इसका खामियाजा महिलाओं और अन्य परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे स्कूली छात्रों पर भी बुरा असर पड़ रहा है और युवा भी नशे के आदी बन रहे हैं। महिलाओं ने सख्त हिदायत दी कि अगर यहां किसी भी व्यक्ति ने शराब बेची या पिलाई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए महिलाओं ने पूरे रास्ते में कई जगह पोस्टर भी चस्पा किए।
शराब तस्करी का विरोध करने वालों में महिला मंगल दल की अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष कमला धानिक, खष्टी देवी, मोहनी देवी, नारायणी देवी, खिला देवी, दीपा मटियानी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू टाकुली, निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रवीण राम, सरपंच गोपाल सिंह धानिक आदि मौजूद रहे।