{"_id":"692748e5930951ba9403d7d1","slug":"women-of-the-group-are-earning-livelihood-from-pickles-and-jams-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-120249-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अचार और जैम से आजीविका कमा रहीं समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अचार और जैम से आजीविका कमा रहीं समूह की महिलाएं
Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में अचार बनाने की तैयारी करतीं जय श्री कृष्ण समूह की महिलाएं। स्रोत- समूह
बागेश्वर। स्थानीय फलों और सब्जियों का इस्तेमाल कर जय श्री कृष्णा स्वयं सहायता समूह की दस महिलाएं अब जैम, अचार और मुरब्बा बनाकर बाजार में उतार रही हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित यह समूह तेजी से आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है।
समूह की महिलाएं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर रही हैं। जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। ये महिलाएं मेलों और सरकारी आयोजनों में स्टॉल लगाकर सीधे ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचाती हैं। सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने बताया कि समूह को पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से शुरुआत के लिए 10 हजार रुपये की मदद मिली थी।
इसके अलावा समूह की प्रत्येक महिला को मशीनरी और अन्य संसाधनों की व्यवस्था के लिए 40 हजार रुपये का ऋण भी मिला है। महिलाओं की ओर से उत्पादों को बाजार में बेचकर प्राप्त आय से उनकी आजीविका चल रही है।
विज्ञापन
समूह सालाना दो लाख से अधिक की आय कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1500 से 1600 महिलाएं इन योजनाओं से जुड़कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं। समूह से अन्य महिलाओं को भी जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।