फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women of police family showed talent in Deepawali fair

दीपावली मेले में पुलिस परिवार की महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women of police family showed talent in Deepawali fair
बागेश्वर में उपवा की ओर से आयोजित दीपावली मेले में शामिल पुलिस परिवार की महिलाएं। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में पुलिस परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए ऐपण, मैक्रम, झूले, उनी कपड़े, जूस और जैम के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फायर स्टेशन में आयोजित मेले का शुभारंभ एसपी अमित श्रीवास्तव और उपवा जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों की जमकर सराहना हुई। एसपी श्रीवास्तव ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना की और उन्हें उपहार दिए। उपवा अध्यक्ष ने कहा कि वेलफेयर की ओर से उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सभी की सराहना की। इस मौके पर उपपा के सभी सदस्य और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जिले के स्टॉल को मिला तीसरा स्थान
बागेश्वर। प्रदेश स्तर पर देहरादून में आयोजित दीपावली मेले में जिले के स्टॉल को तीसरा स्थान मिला। उपवा बागेश्वर की सदस्य मधु सैनी को कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कार प्रदान दिया गया। उपवा की जिलाध्यक्ष ने भी उपवा की प्रदेश स्तर पर भागीदारी करने वाली टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed