फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women of Majiyakhet, who were facing drinking water crisis for a fortnight, blocked the NH

एक पखवाड़े से पेयजल संकट से जूझ रहीं मजियाखेत की महिलाओं ने एनएच किया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women of Majiyakhet, who were facing drinking water crisis for a fortnight, blocked the NH
बागेश्वर के तहसील रोड में जाम लगातीं मजियाखेत की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पेयजल समस्या से परेशान मजियाखेत की महिलाओं ने अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। एक घंटे से भी अधिक समय तक लगे जाम में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

मजियाखेत में पिछले एक पखवाड़े से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मजियाखेत पेयजल योजना की देखरेख नगरपालिका करती है। पानी न आने से गुस्साई महिलाओं और इलाके के लोगों ने बीते 26 अक्तूबर को तहसील कार्यालय में धरना दिया था। एसडीएम हर गिरी से वार्ता के बाद महिलाएं धरने से उठीं। एसडीएम ने नगरपालिका के ईओ को जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए थे। महिलाओं ने पानी न मिलने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। पानी न आने पर महिलाओं ने बृहस्पतिवार को तहसील रोड में जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं नहीं मानी।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम हर गिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पालिका के ईओ को भी मौके पर बुलाया। पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि दस किमी लंबी योजना में दो किमी के हिस्से में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। फाल्ट नहीं मिल पा रहा है। पाइपों में हवा भर जा रही है। एसडीएम ने ईओ को जलापूर्ति सुचारु होने तक वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराने में जल संस्थान के इंजीनियरों की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर महिलाएं मान गईं। जाम लगाने वालों में गीता बचखेती, हेमा जोशी, चंद्रा पांडे, गीता जोशी, आनंदी परिहार, आशा जोशी, तारा कांडपाल, मुन्नी जोशी, मोहनी देवी, नीलम कक्कड़ आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed