{"_id":"35040bb3f3ef5c15154ae13327eeeb47","slug":"women-from-commission-vice-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से मिली आयोग की उपाध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से मिली आयोग की उपाध्यक्ष
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी महिलाओं की स्थिति जानने के लिए क्षेत्र के भ्रमण पर निकली हैं। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए आयोग गांव-गांव तक समितियां बनाएगा। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार की मदद से योजनाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
यहां लोनिवि विश्राम गृृृह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए आयोग समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
गांवों में आयोग के माध्यम से महिलाओं की समितियां बनाने के प्रयास चल रहे हैं। यह समितियां महिलाओं से जुड़ी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के समाधान की पहल करेंगी।
विज्ञापन
आपराधिक मामलों में पुलिस में भी महिलाओं की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि इस समय पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के सम्मुख बेरोजगारी और गरीबी की समस्या अधिक है।
रोजगार के लिए महिलाओं के पास आर्थिक संसाधन नहीं हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई है। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आयोग को अधिक गतिशील बनाने के लिए बजट बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हरेला की तर्ज पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से फल के पौधे रोपने को कहा गया है।
रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहनों को दो-दो पौधे भेंट करेंगे। लोहनी ने बताया कि वह कुमाऊं क्षेत्र का भ्रमण करके महिलाओं की समस्याओं के संबंध में जानकारी जुटा रही हैं।
इस मौके पर गोपाल लोहनी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, बाल विकास आयोग की सदस्य विशाखा खेतवाल और बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे।