{"_id":"69dd2a16df2cb7e4f90864d0","slug":"women-created-ruckus-outside-the-gas-agency-police-calmed-the-situation-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124001-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं का हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं का हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत
Mon, 13 Apr 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय में उपभोक्ताओं के जरूरी कार्यों में हो रही देरी से भड़की महिलाओं ने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर भी नाराज थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी।
सोमवार को गैस एजेंसी कार्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने जरूरी केवाईसी, सब्सिडी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे थे। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद जब कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। महिलाएं एजेंसी कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगीं।
महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन देव भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि अधिकांश गांवों में अब भी रसोई गैस नहीं पहुंच रही है। उन्होंने एजेंसी में कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी के बाहर बैठकर जोरदार नारेबाजी की जिससे कामकाज प्रभावित हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही पूर्ति विभाग के कर्मी और गैस एजेंसी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों के दखल और पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह मामला शांत हुआ। संवाद