फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women are rewarding excellent Hrele

उत्कृष्ट हरेले पर पुरस्कृत होंगी महिलाएं

Tue, 07 Jul 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
ग्राम स्तर पर सबसे अच्छा हरेला उगाने वाली महिला को एक साल तक हर माह पांच सौ  रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके चयन के लिए गांव के स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने यह पहल की है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने बताया 17 और 18 जुलाई को हरेला त्यौहार मनाया जाएगा। कुमाऊं के इस प्रमुख त्यौहार को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


 हरेला कटने से पहले हर घर में इसका निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सबसे अच्छे हरेले का चयन किया जाएगा। चयन के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें संबंधित गांव का प्रधान, उप प्रधान, वन पंचायत सरपंच,  ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, वन रक्षक और बीडीसी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित हरेले की सूचना खंड विकास अधिकारी को दी जाएगी। वहां से योजना के नोडल अधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी के पास सूचना जाएगी। सीडीओ ने कहा सभी खंड विकास अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से इस कार्यक्रम को प्रचारित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed