फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman who went to cut grass in the forest fell into a ditch, died

Bageshwar News: जंगल में घास काटने गई महिला खाई में गिरी, मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman who went to cut grass in the forest fell into a ditch, died
कपकोट/बागेश्वर। मवेशियों के लिए चारा जुटाने जंगल गई महिला घास काटने के दौरान पैर फिसलने से खाई में गिर गई। उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार कन्यूटी निवासी उमा जोशी (40) पत्नी कैलाश जोशी शुक्रवार को चारे का प्रबंध करने के लिए पोथिंग गांव के जंगल की ओर गई थी। घास काटते हुए अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। साथ गईं महिलाओं ने उसे खाई से बाहर निकाला और एक वाहन की मदद से सीएचसी कपकोट लेकर आईं। अस्पताल के डॉ. पीयूष कुमार ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि महिला की पारिवारिक हालत दयनीय है। उसकी मौत के बाद पति और चार बच्चे सदमे में हैं। संवाद
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल

बागेश्वर। कपकोट की ओर जा रहे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय तोली में तैनात शिक्षक आनंद सिंह मेहरा (47) पुत्र उत्तम सिंह निवासी पुड़कूनी घर से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जा रहे थे। हरसीला के समीप एक अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। वाहन सड़क पर रपट गया। इस बीच टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। हादसे में शिक्षक के पैर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए। चिकित्सक डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि शिक्षक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed