फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman's body found hanging from the noose, the police feared suicide due to domestic squabbles

फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from the noose, the police feared suicide due to domestic squabbles
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। कपकोट के तोली गांव में रविवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तोली गांव के तल्ला तोली तोक की रहने वाली गंगा देवी (48) पत्नी केदार सिंह रविवार की सुबह घर से चारा लेने निकलीं। गांव के करीब उनका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल सिंह गढ़िया ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने आशंका जताई कि महिला ने घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की होगी। हालांकि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed